पीएम आवास के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतों पर अध्यक्ष सख्त..
छपारा नगर परिषद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतों को लेकर अध्यक्ष निशा सुरेश पटेल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर हितग्राहियों से अपील की है कि वे किसी भी झांसे में न आएं।  छपारा नगर परिषद की अध्यक्ष निशा सुरेश पटेल ने स्पष्ट किया कि नगरीय क्षेत्र में लगभग 382 नए पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ बिचौलिए के द्वारा आवासों के नाम पर गरीब हितग्राहियों से रुपयों की मांग कर रहे हैं।