डबरा में मजिस्ट्रेट #वाहन चेकिंग की गई इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुरेश राजे की गाड़ी को भी रोका गया और गाड़ी पर लगे हूटर उतरवाए गए साथ ही 10 हजार का जुर्माना वसूला गया आपको बता दे कि लंबे समय बाद डबरा में मजिस्ट्रेट चेकिंग दो स्थानों पर की गई जिसमें पिछोर तिराहा ओर फिर सिविल कोर्ट के बाहर यह चेकिंग की गई। दोनों स्थानों पर चेकिंग में करीब 40 प्रकरण बनाते हुए 60 से 70 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे ओर इस चेकिंग में एक स्विफ्ट कार भी पकड़ी गई जिसमें 3 पेटी शराब डिग्गी में रखी हुई थी पुलिस ने शराब को जप्त कर कार को भी फिलहाल थाने में रखवाया है।