मुंबई । मशहूर फिल्म अभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी खत्म होने की अटकलें रुक-रुक कर लग रही हैं। अब ऐसी खबरें हैं कि सुनीता ने 'क्रूरता और व्यभिचार' का हवाला देते हुए तलाक की अर्जी दी है। हालाँकि इस जोड़े से दूर-दूर तक जुड़े सभी लोग इन अफवाहों में अपनी-अपनी राय दे रहे हैं lहाउसफ्लाई की रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता ने 1955 के हिंदू विवाह अधिनियम का इस्तेमाल करके गोविंदा पर क्रूरता, परित्याग और व्यभिचार का आरोप लगाते हुए बांद्रा फैमिली कोर्ट में उनसे तलाक की अर्जी दी है।