जबलपुर के गोरखपुर थाना अंतर्गत आदिवासी विभाग द्वारा संचालित रामपुर छपरा स्थित एकलव्य विद्यालय के हॉस्टल से तीन नाबालिग छात्र लापता हो गए हैं l लापता छात्र बालाघाट और सिवनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं l परिजनों को सूचित किया गया, परिजनों के आने के बाद पुलिस में स्कूल प्रबंधन ने fir दर्ज कराई है l पुलिस ने सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं जिसमें तीनों छात्र दीवार फांदते हुए देखे जा रहे हैं, पुलिस छात्रों को खोजने का प्रयास कर रही है l उम्मीद है कि जल्द से जल्द पुलिस छात्रों तक पहुंच जाएगी l