आत्महत्या नहीं हत्या : तथ्यों और परिस्थितियों में विरोधाभास
जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज से जुड़े MBBS छात्र शिवांश गुप्ता की आत्महत्या के मामले में अब परिजनों ने जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उनका आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है, जिसे दबाने की कोशिश की जा रही है। परिजनों का कहना है कि कई तथ्यों और परिस्थितियों में विरोधाभास है, जिनकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।
परिजनों ने यह भी दावा किया कि घटना से पहले छात्र ने उन्हें रैगिंग की जानकारी दी थी और मानसिक दबाव की बात कही थी। उल्लेखनीय है कि 5 जून 2025 को मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष के MBBS छात्र शिवांश गुप्ता ने छात्रावास की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मामले को लेकर छात्रों और परिजनों में आक्रोश है, वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



