ग्वालियर में बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक दंपति को निशाना बनाया और उनके जेवरात ठग लिए। इस घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ठगी की पूरी वारदात कैद है। घटना कृष्ण पब्लिक स्कूल के पास घासमंडी इलाके की है। फरियादी अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो ठग उनके पास पहुंचे और लूट की वारदात को अंजाम दिया l