युवाओं को रोजगार से जोड़ना ही कौशल विकास योजनाओं का मूल उद्देश्य : मंत्री श्री टेटवाल
भोपाल l कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री श्री टेटवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कौशल विकास संचालनालय में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आईटीआई प्रवेश, परीक्षा, बजट, क्रय, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, इंडस्ट्री कनेक्ट और नवाचार विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि कौशल विकास योजनाओं का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से सीधे जोड़ना है। मंत्री श्री टेटवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लेसमेंट की संख्या और गुणवत्ता दोनों को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। नवाचार आधारित प्रशिक्षण पद्धतियों को अपनाने और उद्योगों के साथ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
बैठक में प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री मनीष सिंह, संचालक कौशल विकास संचालनालय श्री गिरीश शर्मा, उप सचिव श्रीमती अंजली जोसेफ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


