इजराइल और हमास के बीच जारी खूनी संघर्ष के बीच मंगलवार देर रात इजराइल ने गाजा शहर पर दो बड़े हवाई हमले किए। इन हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गाजा के शिफा अस्पताल के अधिकारियों ने मृतकों और घायलों की पुष्टि की है। इस हमले को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एक संयुक्त बयान जारी किया। बयान में दावा किया गया कि इस सर्जिकल स्ट्राइक का मुख्य उद्देश्य हमास की सैन्य शाखा के नए कमांडर मोहम्मद ओडेह को निशाना बनाना था, जो इस हमले में मारा गया है।