Breaking 

भोपाल में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, मिडनाइट स्ट्राइक ऑपरेशन।

अशोका गार्डन इलाके में क्राइम ब्रांच की 60 सदस्यीय टीम की आधी रात बड़ी कार्रवाई।

चार विशेष टीमों ने एक साथ करीब 24 बदमाशों के घरों पर दबिश दी।

चाकूबाजी, लूट, फायरिंग और अड्डीबाजी से जुड़े अपराधी पुलिस के निशाने पर।

आदतन बदमाशों से पूछताछ कर डोजियर और सत्यापन की कार्रवाई।

घर पर नहीं मिले बदमाशों और जिला बदर अपराधियों की वीडियो कॉल से तस्दीक।

तलाशी के दौरान अवैध हथियार और मादक पदार्थों से जुड़ी अहम जानकारियां हाथ लगीं।

अपराधियों के नेटवर्क और गतिविधियों की भी गहन पड़ताल।

पुलिस की अचानक रेड से कई बदमाशों में हड़कंप, मोहल्ले में चर्चा तेज।

स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का स्वागत किया, सुरक्षा का भरोसा बढ़ा।

क्राइम ब्रांच का साफ संदेश—"गुंडों की रातें अब चैन से नहीं कटेंगी, निगाह हर गतिविधि पर है।"