श्योपुर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा बडौदा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कीटनाशक विक्रेता श्री गिर्राज कृषि सेवा केन्द्र बडौदा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा संचालक से विक्रय किये जाने वाले कीटनाशक तथा उनकी प्रमाणिकता के सबंध में जानकारी प्राप्त की गई। संचालक द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा प्रमाणित कंपनियों के कीटनाशक का विक्रय किया जाता है।