MP - सोने का खजाना मिलने की खबर जैसे ही फैली लोग जहां भी थे, वहां से खजाने को लूटने के लिए लगा दी दौड़
छतरपुर जिले में खुदाई के दौरान मिट्टी में दबा हुआ पुराना खजाना मिलने से हड़कंप मच गया है l खजाना 500 साल पुराना बताया जा रहा है l खजाने से सोने के सिक्के निकलने की खबर फैलते ही उसको लूटने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा l सोने के सिक्के से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है l मामला माजरा बमीठा थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव का है, जहां मिट्टी में दबा हुआ खजाना खुदाई के दौरान मिलने का दावा किया जा रहा है l खजाने से मिले सोने के सिक्कों की फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है l सोने का खजाना मिलने की खबर जैसे ही गांव में फैली लोग जहां भी थे, वहां से खजाने को लूटने के लिए दौड़ लगा दी l दरअसल सड़क बनाने के लिए मिट्टी की खुदाई चल रही थी, तभी खजाना मिलने की खबर आई l मिट्टी से दबा हुआ खजाना निकलने की खबर का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया l वीडियो देख रात के अंधेरे में ही मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा और मोबाइल फोन की रोशनी में सोने के सिक्कों को लूटने की होड़ मच गई l



