क्या आप भी खरीदना चाहेंगे 12 लाख रुपए में 1 किलो सोना...?
जबलपुर में क्राइम ब्रांच ने ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया। आरोपियों ने गड़ा हुआ सोना मिलने का झांसा देकर डॉक्टरों को निशाना बनाया। करीब 1.60 करोड़ की ठगी की। पुलिस ने एक ही परिवार के 4 लोगों को झांसी से गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक, 1 डॉक्टर से 10 लाख रुपए, दूसरे डॉक्टर 50 लाख रुपए और तीसरे डॉक्टर 1 करोड़ की ठगी की गई। डेंटिस्ट पिता-पुत्र समेत 3 डॉक्टर से ठगी हुई है। इनमें से एक डॉक्टर यादव कॉलोनी में अस्पताल चलाते हैं।


