पुलिस ने निकाला कुख्यात अपराधी का जुलूस, थप्पड़ भी लगाए और डंडे भी...
जबलपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी बाबू सिंधी को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत गिरफ्तार किया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर करीब 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कई थानों में वांछित था।
पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले आरोपी ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी। लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए जिला दंडाधिकारी ने NSA के तहत वारंट जारी किया।
आरोपी बाबू सिंधी पर शहर के अलग-अलग थानों में हत्या, फायरिंग और अन्य गंभीर अपराधों के करीब 22 प्रकरण दर्ज हैं। मदन महल क्षेत्र की एक वारदात में भी वह लंबे समय से फरार चल रहा था।


