भोपाल l मध्य प्रदेश हेल्थ सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी टेंडर में जहां वार्मर के साथ यूपीएस की आपूर्ति करना था, परंतु सप्लायर ने यूपीएस की जगह इन्वर्टर सप्लाई कर दिया। और तो और चर्चा तो यहां तक है कि हमीदिया अस्पताल में वॉर्मर की सप्लाई में 10 से अधिक वॉर्मर के ट्रे की प्लेट भी टूटी पाई गई थी। इस मामले में हमीदिया अस्पताल प्रशासन ने इसको कॉरपोरेशन के सामने मुद्दा उठाया था। पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश की तरफ से नवजात बच्चों के वॉर्मर की सप्लाई की गई है। इसका टेंडर कॉरपारेशन की तरफ से जारी किया था। वहीं, अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद यदि गड़बड़ी की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।