धड़कनें हुई तेज : आगे बढ़ने की बजाए पीछे हटता नजर आया मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
खंडवा l मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हेलीकॉप्टर की उड़ान के दौरान पंधाना में कुछ पल के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पंधाना में राज्यस्तरीय कार्यक्रम के बाद जब मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ के तुरंत बाद वह आगे बढ़ने की बजाय कुछ क्षणों के लिए पीछे और नीचे की ओर आता नजर आया l यह देख हेलीपेड के आसपास मौजूद लोगों की धड़कनें तेज हो गईं l सुरक्षा अमला भी सतर्क हो गया l पायलट ने तुरंत स्थिति संभाली और हेलीकॉप्टर ने दोबारा संतुलन बनाते हुए रफ्तार पकड़ी l इसके बाद धूल का गुबार उड़ाता हुआ हेलीकॉप्टर सुरक्षित रूप से आगे बढ़ गया.....



