अभी-अभी : ये सीनियर IAS अधिकारी बने ACS HOME और शिवशेखर शुक्ला को मिली नई जिम्मेदारी, अरविंद दुबे को DPR का प्रभार
भोपाल l सामान्य प्रशासन विभाग ने आज वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 1994 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार शुक्ल को अपर मुख्य सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, 1994 बैच के ही वरिष्ठ अधिकारी शिवशेखर शुक्ल को अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा उन्हें संस्कृतिविभाग एवं आयुक्त-सह-संचालक, स्वराज संस्थान का प्रभार दिया गया है। साथ ही धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा कर्मचारी चयन मंडल का अतिरिक्त दायित्व भी उनके पास रहेगा। वहीं 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार दुबे को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ संचालक, जनसंपर्क, मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे वर्तमान में राज्य कृषि उद्योग विकास निगम में भी पदस्थ हैं।


