जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुई खदान इलाके में 24 घंटे के भीतर एक ही युवक पर दोबारा फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ित लालू पटेल ने बताया कि बीते दिन शिब्बू खान ने उस पर गोली चलाई थी, जिसकी शिकायत गढ़ा थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद वही फिरसे शिब्बू खान अपने तीन साथियों के साथ दो एक्सेस गाड़ियों—एक नीली और एक काली—में सवार होकर दोबारा मौके पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए देशी पिस्तौल से फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के समय पीड़ित के साथ उसके दोस्त भी मौजूद थे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।