बैतूल l भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की  स्वागत समारोह के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। यह घटना आठनेर में हुई, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया था। लेकिन डीजे के शोर और भारी भीड़ और उमस के कारण उन्हें घबराहट हुई और चक्कर आया, जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, खंडेलवाल तबीयत सामान्य है। बताया जा रहा है कि कार के गेट में उंगली दबने से चोट आई है। बता दें कि, प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद खंडेलवाल पहली बार आठनेर पहुंचे थे। डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया गया कि वाहन के गेट में उंगली दब गई थी। जिससे हल्की चोट आई है। इससे दर्द के चलते उन्हें चक्कर आ गया। कुछ समय बाद उनकी हालत सामान्य हो गई। प्राथमिक जांच के बाद डॉ. देवेंद्र चढ़ोकर ने बताया कि उनकी उंगली में चोट और तेज दर्द के कारण चक्कर आया।

डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि अब कोई गंभीर खतरा नहीं है और वे बिल्कुल ठीक हैं। इलाज के बाद हालत अब सामान्य बताई जा रही है। उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।