रायसेन l  भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में  आयोजित पत्रकार वार्ता में श्रीमती माया नारोलिया ( संसद सदस्य, राज्यसभा) ने  मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को जनहितकारी और विकासोन्मुखी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला , युवा और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है तथा इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
   इस अवसर पर दैनिक दिव्य घोष संपादक हरीश मिश्र ने रोटी को केंद्र में रखते हुए एक सवाल किया—

संसद भवन केंटिन में मिलने वाली रोटी 2/ रुपए से 3/ की हो गई और आम आदमी की रोटी 10/  रुपए की हो गई... माननीय सांसदों और आम आदमी की रोटी में इतना अंतर कैसे? जिस पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया का जवाब भी आया उन्होंने कहा कि अगर कोई विसंगति है तो उसे दूर करने का प्रयास जरुर करेंगे l