रायसेन। सुपोषण जागरूकता अभियान के तहत सेवा भारती  ने रानी दुर्गावती छात्रावास, गोपालपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया।

पूर्व सिविल सर्जन डॉ. ए.के. शर्मा ने कहा कि महिलाओं में एनीमिया तेजी से बढ़ रहा है। हीमोग्लोबिन की कमी से शारीरिक और मानसिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। संतुलित पोषण आहार से रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है।

शिविर में 110 किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इस दौरान डॉ. ए. सी. अग्रवाल, डॉ. नवीन गांधी, डॉ. ट्विंकल परमार, फार्मासिस्ट पर्वत भदौरिया, लैब टेक्नीशियन गोरेलाल जाटव, जिला समिति  अध्यक्ष  दिनेश राजोरिया, सचिव भगवान सिंह किरार,  उपाध्यक्ष नारायण कुशवाहा, पूर्णकालिक  रंजीत धुर्वे उपस्थिति रहे।