शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय में हार्टफुलनेस हेल्प कार्यक्रम का हुआ समापन
भोपाल l शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय में शनिवार 24 जनवरी 2026 को हार्टफुलनेस हेल्प कार्यक्रम के समापन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री म.प्र. शासन पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग, विशेष अतिथि श्री नीरज सिंह ठाकुर विधायक बरगी विधानसभा, श्री अभिषेक ठाकुर (अनुविभागीय अधिकारी जबलपुर), श्री अभिषेक गहलोत (सी.ई.ओ. जिला पंचायत जबलपुर), श्री आर.एस.ठाकुर (सहायक संचालक), श्री नीलेष पाण्डेय (प्रांत संयोजक शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास महाकौशल प्रांत), श्रीमती आभा जैन (श्री रामचंद्र मिषन हार्टफुलनेस संस्था जबलपुर), श्रम विभाग से पदाधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि, श्री साहिर शेख (प्राचार्य श्रमोदय आवासीय विद्यालय जबलपुर), एवं विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहे।
अतिथि द्वारा प्रदर्षनी उद्घाटन एवं अवलोकन
मुख्य अतिथि के विद्यालय आगमन उपंरात सर्वप्रथम माननीय मंत्री जी के करकमलों द्वारा प्रदर्षनी का उद्घाटन किया गया। प्रदर्षनी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के द्वारा निर्मित गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, माटीकला, क्राफ्ट, इत्यादि के मॉडल एवं प्रतिभा का प्रदर्षन अतिथियों के समक्ष किया गया। प्रदर्षनी में विद्यालय के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित माटीकला एवं पारंपरिक खेल खिलौने, राज्य स्तर पर चयनित इंस्पायर अवार्ड के मॉडल की खूब सराहना की गई।
प्रदर्षनी उपरांत सभागार में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि के द्वारा मां सरस्वती पूजन एवं कन्या पूजन कर मुख्य कार्यक्रम का आरंभ किया गया। विद्यालय की छात्राओं केे द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने तत्पश्चात समस्त अतिथियों का अंग वस्त्र, पौधा, स्मृति चिन्ह और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री साहिर शेख के द्वारा विद्यालय परिचय व उद्घाटन भाषण दिया गया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि माननीय श्री नीरज सिंह ठाकुर जी विधायक बरगी द्वारा संबोधन में विद्यालय को हेल्प कार्यक्रम आयोजित करने एवं विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक कार्य किये जाने हेतु विद्यालय को बाधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की गई। माननीय श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी मंत्री म.प्र. शासन, पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग द्वारा स्वयं के जीवन का प्रसंग बताकर विद्यार्थियों को पुरूशार्थ के साथ आगे बढने, माता पिता के बुढापे में सहारा बनने और उन्हें स्वयं पर विश्वास करने हेतु प्रेरित किया गया। माननीय मंत्री जी के द्वारा श्रमोदय विद्यालय जबलपुर को निर्माण श्रमिकों के पुत्र पुत्रियों हेतु स्वाभिमान से उडान देने के लिए उपयुक्त स्थान बताया। साथ ही चुनौतियों से निपटने के लिए समाधानों पर सतत विचार कर कार्य करते रहने की प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के द्वारा पौधारोपण किया गया
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती आभा जैन (श्री रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्था जबलपुर), विद्यालय के शिक्षकों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अमृता शुक्ला, श्रीमती श्रद्धा शुक्ला द्वारा किया गया। उपस्थित समस्त अतिथियों के प्रति आभार व कृतज्ञयता श्री भूपेंद्र सलामे द्वारा प्रेषित की गई।



