भोपाल l किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि होली का त्योहार रंगों की धूम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व आपसी भाईचारे और सद्भाव,  प्रेम और समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण और जल संरक्षण का  ध्यान रखते हुए होली मनाना चाहिए।