छतरपुर l सिविल लाइन थाना के छत्रसाल चौराहे पर एक शराबी व्यक्ति चौराहे हंगामा कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक दंपति के साथ उसने बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गया। शराबी की इस हरकत से नाराज होकर पहले पत्नी के फिर पति ने उसके बाद पति और पत्नी दोनों ने शराबी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। काफी देर तक चले इस हंगामे के कारण चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई और लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। हंगामे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।