नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने संसद में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज खत्म होते ही इनकमिंग कॉल ब्लॉक करने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इसे बुजुर्गों, गरीबों और कम आय वाले वर्ग के साथ अन्याय बताया, जो फोन का उपयोग केवल Emergency Updates और OTPs के लिए करते हैं। चड्ढा ने जोर दिया कि डेटा का उपयोग न करने वालों पर वैलिडिटी प्लान थोपना आर्थिक बोझ है। उन्होंने मांग की कि TRAI इस पर तुरंत एक्शन ले।