BJP Vs CONGRESS : मध्यप्रदेश की सियासत में फिर बजरंगबली की एंट्री
बड़वानी जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासी समाज की पहचान को लेकर कहा कि आदिवासी हिंदू नहीं हैं और उनकी अलग संस्कृति और परंपराएं हैं l उन्होंने कहा कि बजरंग बली भी आदिवासी थे, जो वनों में रहते थे और भगवान श्रीराम की विजय में हनुमान जी की भूमिका सबसे बड़ी रही l नेता प्रतिपक्ष द्वारा दिए गए इस बयान ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है l जहां कांग्रेस इसे आदिवासी अस्मिता से जोड़ते देख रही है, वहीं भाजपा इसे तुष्टिकरण की राजनीति बता रही है l आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है l



