MP - जिला अध्यक्ष पर लगे रेप के आरोप में आया नया मोड़
जबलपुर । विजय नगर थाना पुलिस के अनुसार युवती द्वारा यूथ कांग्रेस ग्रामीण के जिला अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव पर रुपयों के लेनदेन को लेकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसे अब वापस ले लिया गया है। युवती ने कहा है कि वह अब किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहती। गौरतलब है कि 26 जनवरी को 25 वर्षीय युवती ने विजय नगर थाने में यूथ कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।



