विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
जबलपुर l मानस भवन में सनातन विरोधी पुस्तकें बेचने से रोकने पर बजरंगदल कार्यकर्ताओं की पिटाई का वीडियो आया सामने ... इस कार्यक्रम में कुछ लोगो द्वारा सनातन धर्म विरोधी कुछ पुस्तके बांटी जा रही थी, जिसकी जानकारी जब विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को लगी तो वे तुरंत मानसभवन में हो रहे इस कार्यक्रम में पहुंचे जहां जब देखा गया, तो वह कुछ पुस्तकों की दुकान लगाई गई थी जिसमें हिन्दू देवी देवताओं के के खिलाफ कई आपत्ति जनक बाते लिखी गई थी, विरोध जताने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया है l इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल ने प्रशासन को 24 घंटे के समय दिया है l यदि प्रशासन ने 24 घंटे में कोई कार्रवाई नहीं की तो बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद सड़क पर उतर आएगा l



