धार । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा ने अनुसूचित जनजाति समाज के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर हमारी कार्ययोजना, तैयारियां व अन्य सांगठनिक विषयों पर चर्चा की तथा सुझावों का आदान-प्रदान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय संगठन ने धार-महू लोकसभा चुनाव क्षेत्र से अनुसूचित जनजाति समाज की एक सामान्य महिला कार्यकर्ता श्रीमती सावित्री ठाकुर को मौका दिया है। यह जनजातीय समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। हम विश्व की सबसे बड़े दल के कार्यकर्ता हैं, जिसका नेतृत्व विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि एक विचारधारा के लिए काम करती है। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है और हमारे नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्वगुरु के आसन पर स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन इस संकल्प की पूर्ति के लिए ’अबकी बार, 400 पार’ के नारे को साकार करना हम सबका दायित्व है। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने सेना के रिटायर्ड मेजर डाबर का सम्मान किया।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा, पूर्व मंत्री श्री जगदीश मुवेल, पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री जयदीप पटेल, जिला अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी, लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री नंदकिशोर पाटीदार, संयोजक श्री प्रभु राठौर, जिला प्रभारी श्री श्याम बंसल,,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेड़ा, विधायक श्री कालूसिंह ठाकुर, श्री वीरेंद्र सिंह बघेल, श्री शैलेंद्र सिंह अलावा सहित जनजाति समाज के प्रमुख 50 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।