समितियाॅ किसानों के ई-टोकन बुक करके अधिक से अधिक उर्वरकों का उठाव कराये- कलेक्टर
छिन्दवाडा l शासन के निर्देशानुसार म.प्र. के समस्त जिलो मंे ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण किया जाना है। जिसके परिपालन मे वर्तमान तक 60080 कृृषको द्वारा ई-टोकन बुक किया जा चुका है।
शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 05 मई से पूरे प्रदेश मे किसानो को उनकी जमीन की पात्रता के अनुसार लगने वाली सभी उर्वरकों की समस्त मात्रा एक साथ एक बार मे ही ई-टोकन बुक करके प्राप्त कर सकेंगे।
अभी तक जिले मे 01 अप्रैल से आज दिनांक तक कुल 17184 किसानों द्वारा लगभग 6000 मैट्रिक उर्वरकों का उठाव ई विकास के माध्यम से किया जा चुका है।
अब कृषक एक बार मे ही आवश्यक उर्वरक की पूरी मात्रा का ई- विकास पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर प्राप्त कर सकेगे।
कृषक ई-विकास पोर्टल के माध्यम से स्वयं उर्वरक बुकिंग कर टोकन प्राप्त कर सकते है। कलेक्टर महोदय छिन्दवाडा द्वारा जिले की सभी सहकारी समितियों मार्कफेड के गोदाम प्रभारियों एम पी एग्रो के केन्द्र प्रभारियों एवं जिले के समस्त अधीकृत निजी विक्रेताओं सहित काॅमन सर्विस सेन्टर को इस कार्य हेतु निदेर्शित किया गया है।
वर्तमान में जिले में 51000 मेट्रिक टन यूरिया, एन.पी.के. एवं डी.ए.पी. 24000 मेट्रिक टन, पोटाश 5000 मेट्रिक टन एवं सिंगल सुपर फास्फेट 19000 मेट्रिक टन इस प्रकार लगभग एक लाख मैट्रिक टन उर्वरको का भण्डारण उपलब्ध है।
कलेक्टर एवं उपसंचालक कृषि द्वारा जिले के किसान भाइयों से अपील की है कि किसान भाई जल्द से जल्द उर्वरको का उठाव करे जिससे बाद मे होने वाली असुविधा से बच सकेे। किसानो को जितनी मात्रा मे उर्वरकोेें की आवश्यकता होगी उतनी मात्रा मे सभी उर्वरक मिलेंगे।


