उपसंचालक कृषि और वैज्ञानिको ने किया परासिया का दौरा, प्राकृतिक खेती और नवाचार की सराहना की
छिंदवाडा़ l उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ आर. एल. राउत, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री प्रमोद सिंह उट्टी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एस. पी. डेहरिया,बी. टी. एम. श्री अमित बघेल, कृषि विस्तार अधिकारी श्री जी. एस. वाडिवा, सुश्री निकिता सिंह के साथ उमरेठ क्षेत्र के ग्राम मानियाखापा में प्राकृतिक खेती अंतर्गत कृषक श्री तेजराम डेहरिया के खेत पर लौकी और ककड़ी, श्री गुरुदयाल माहौरे के खेत पर करेला और श्री राजेश विश्वकर्मा जी के खेत में इंडो इजराइल हाई डेंसिटी तकनीक से आम की खेती के साथ- साथ पशुपालन, मुर्गी पालन सब्जी उत्पादन का भ्रमण किया क्षेत्र में प्राकृतिक खेती के बढ़ते रकबे की तारीफ की और किसानों को लगातार आगे बढ़ने की सलाह दी इसी दौरान किसानों को ई- विकास प्रणाली के विषय में बताया की अब रासायनिक खाद के लिए परेशान होने की जरुरत नहीं है सभी किसानभाइयों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक मिलेगा, इसके साथ ही ग्राम रिधोरा और गाजनडोह के किसानों को ढेँचा से हरी खाद बनाने के लिए बीज कृषि विभाग के माध्यम से प्राप्त करने की सलाह दी ।
शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं के खरीदे केंद्र वसुंधरा वेयर हाउस का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा की तथा सभी समिति प्रबंधको को नियमानुसार उपार्जन करने की सलाह दी।


