कटनी रेलवे स्टेशन से निकलते ही मेमो ट्रेन पर पत्थर फेंके। इस घटना से ट्रेन में बैठे यात्री सहम गए और डरे हुए माहौल में सफर करना पड़ा। पथराव इतना जोरदार था कि खिड़की तोड़ते हुए सीधा एक बच्चे के सिर पर जा लगा। अचानक हुए इस हादसे से बच्चा घायल हो गया और उसके परिजन दहशत में आ गए।ट्रेन के मैहर स्टेशन पहुंचते ही बच्चे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया l रेलवे पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और मामले की जांच शुरू कर दी।

पथराव की घटनाओं को लेकर यात्रियों में आक्रोश है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।