भोपाल। मंडी बामोरा की रहने वाली खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं l खुशी के लिव इन पार्टनर कासिम के ऊपर आरोप लगे हैं, संदिग्ध कासिम से भी पुलिस पूछताछ कर रही है इसी बीच एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि कासिम खुशी की हत्या के पहले दुबई घूम कर आया था खुशी के परिवार वालों का कहना है कि खुशी की हत्या में एक से अधिक लोग भी शामिल हो सकते हैं क्योंकि उसकी गर्दन ,पीठ, कंधे, सिर और प्राइवेट पार्ट में भी चोट के निशान है फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है l  पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी l खुशी के परिवार वालों ने कासिम पर ही हत्या का आरोप लगाया है l