किसान भाई देश मे वैज्ञानिक तकनीकियों को अपनाकर ही तिलहन उत्पादन बढ़ा सकता है

गुना l कृषि विज्ञान केन्द्र आरोन द्वारा क्लस्टर प्रदर्शन कार्यक्रम तिलहन अंतर्गत प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन ग्राम भादोर, आरोन मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर. पी. शर्मा द्वारा तिलहनी फसलों की वैज्ञानिक उत्पादन तकनीकियों पर विस्तार से किसानों के साथ चर्चा की।
परियोजना संचालक (आत्मा) गुना श्री अमित सिंह भदौरिया द्वारा खरीफ फसलों में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, वैज्ञानिक तकनीकियों से ही खेती करने पर विशेष ध्यान देने पर किसानों को जानकारी प्रदाय की गयी। इसके साथ ही पशु चिकित्सा, पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग की महत्वपूर्ण किसान हितैषी जानकारी किसानों को प्रदाय की गयी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. आर.पी. शर्मा (प्रधान वैज्ञानिक) श्री अमित सिंह भदौरिया परियोजना संचालक (आत्मा) गुना अन्य विभाग के अधिकारीगण एवं सभी कृषकों द्वारा भादोर गाँव के कृषकों के सोयाबीन प्रक्षेत्र किस्म:: आर.व्ही.एस. 2002-04/ राज सोया 2024 प्रक्षेत्र पर भ्रमण किया गया एवं कृषक से आवश्यक जानकारी ली गयी। कार्यक्रम में पधारे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों को डॉ.वरुण प्रताप सिंह जादोन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।