5 एकड़ कटी धान में लगाई आग, किसान की आंखों से झलके आंसू
कटनी में किसान को बड़ा झटका, अज्ञात लोगों ने 5 एकड़ कटी धान की फसल फूंकी, 3 लाख का नुकसान!
कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र के आधारकाप इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात लोगों ने एक किसान की मेहनत पर मानो आग लगा दी। किसान के खेत में रखी करीब 5 एकड़ कटी हुई धान की फसल को रातों रात आग के हवाले कर दिया गया। आग इतनी भयावह थी कि मौके पर पहुंचते ही किसान ने अपनी पूरी मेहनत को राख में बदला देखा… और उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े।



