मोदी जी की मंशा है कि किसानों की आई दुगनी हो - श्री कंषाना
सीहोर l अमलाहा, जिला सीहोर में 7 फरवरी 2026 को दलहन उत्पादन एवं उत्पादकता को लेकर राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दलहन क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों, नीति निर्धारण, अनुसंधान, बीज उत्पादन एवं विपणन से जुड़े विषयों पर व्यापक मंथन होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रहेंगे।
सम्मेलन में केंद्रीय एवं विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री विशेष रूप से शामिल होंगे, जिनमें—
श्री रामनाथ ठाकुर केंद्रीय राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण, भारत सरकार,श्री भगीरथ चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण
श्री ऐदल सिंह कंषाना, कृषि मंत्री, मध्यप्रदेश शासन
श्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
श्री के. वी. सिंह देव, उपमुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री, ओडिशा
श्री श्याम सिंह राणा, कृषि मंत्री, हरियाणा
श्री रमेशभाई भूराभाई कटारा, कृषि मंत्री, गुजरात
श्री रामविचार नेताम, कृषि मंत्री, छत्तीसगढ़
श्री आशीष जायसवाल, कृषि मंत्री, महाराष्ट्र
श्री राम कृपाल यादव, कृषि मंत्री, बिहार
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, कृषि मंत्री, राजस्थान
भी सहभागिता करेंगे।
इसके अतिरिक्त वैज्ञानिक, वरिष्ठ अधिकारी, सरकारी बीज उत्पादक संस्थाएं, दाल उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि एवं अन्य सहयोगी एजेंसियां भी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगी।
मध्यप्रदेश शासन के कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने बताया कि यह सम्मेलन नीति, अनुसंधान एवं उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि किसानों की आय वृद्धि, गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्धता तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
बैठक का उद्देश्य किसानों तक नवीन शोध, आधुनिक खेती पद्धतियां एवं बाजार से जुड़ी जानकारी पहुंचाना है, जिससे दलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बल मिले। साथ ही विभिन्न राज्यों के अनुभवों के आदान–प्रदान से राष्ट्रीय स्तर पर ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।
श्री कंषाना ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की ओर से सभी राज्यों से पधारे माननीय मंत्रीगणों एवं प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत है और विश्वास जताया कि यह सम्मेलन देश में दलहन उत्पादन को नई दिशा देगा।



