नर्मदा पुरम। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याणविमुक्तघुमंतु एवं अर्धघुमंतु कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को पुलिस लाइननर्मदापुरम में विजयदशमी पर्व पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शस्त्र पूजन किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादवश्रीमती प्रीति शुक्लासंभाग आयुक्त नर्मदापुरम श्री कृष्ण गोपाल तिवारीपुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश कुमार शुक्लापुलिस उपमहानिरीक्षक श्री प्रशांत खरेकलेक्टर सुश्री सोनिया मीनापुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्णा थोटा सहित अनेक जनप्रतिनिधिअधिकारी एवं पुलिस विभाग का अमला उपस्थित रहा। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती गौर ने समस्त नर्मदापुरम वासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाईअधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने कहा कि  विजयदशमी के इस पावन पर्व पर हम सभी को भी अपने अंदर की सभी बुराइयों का त्याग कर भगवान श्रीराम के कृपा पात्र बनने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शस्त्र पूजन की परंपरा को सामाजिक स्तर और प्रशासनिक परंपरा से जोड़ने का जो सेतु तैयार किया है वह अत्यंत प्रशंसनीय है। श्रीमती गौर ने कहा कि शस्त्र पूजन की यह परंपरा अत्यंत प्राचीन हैजो धर्मन्याय एवं राष्ट्र रक्षा से जुड़ी हुई है। विजयदशमी पर्व पर की जाने वाली शस्त्र पूजन केवल अस्त्र-शस्त्रों की पूजा मात्र नहींबल्कि शौर्य और पराक्रम का वंदन भी है।