एक शाम संजीदा किशोर दा के नाम से महका गुलाब चक्कर सुर रागिनी द्वारा सुमधुर गीतों की स्वरांजली
रतलाम l सदी के महान पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर 11 अक्टूबर 2025 गुलाब चक्कर स्थित ‘एक शाम संजीदा किशोर दा के नाम’ संगीत संध्या का आयोजन सुर रागिनी म्यूजिकल ग्रुप रतलाम के मुख्य सूत्रधार पंडित भुवनेश पंडित, विजय पाठक के प्रयासों से आयोजित कार्यक्रम में शहर के किशोर दा को आत्मसात करने वाले गायकों ने किशोर दा द्वारा गाए सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां देंकर स्वरांजली अर्पित की गई ।
सर्वप्रथम माँ सरस्वती व किशोर कुमार की तस्वीर पर पुष्पमाला व दीप प्रज्ज्वलन के साथ समस्त गायकों की उपस्थित में श्रोताओं ने भावविभोर पुष्प समर्पित कर स्वरांजली में मुख्य अतिथि नगर के प्रथम नागरिक महापौर श्री प्रहलाद पटेल, नेता प्रवीण सोनी, विशेष अतिथि मनोहर पोरवाल, आनंद त्रिलोक चंदानी, सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश व्यास, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, अन्य गणमान्य नागरिक आयोजन को सफल बनाने में प्रांरभ से समापन तक शामिल रहें।
एकल व सामूहिक 32 गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों में डाॅ. महेश मोर्य, जलज शर्मा, विजय पाठक, भुवनेश पंडित, आनंद त्रिलोक चंदानी, नयन सुबेदार, सुनिल निरंजने, विशाल कुमार वर्मा, विवेक शर्मा, दिलजीत सिंह, सूरज बरवाल, राकेश बोरीया, शैलेंद्र तिवारी, विजय मालवीय, पियूष नेने, गीता बोरासी, सुनीता नागदे, ऋतु भट्ट सहित समाजसेवी विशिष्ट जनों का पुष्पमालाओ से सम्मानित करते हुए श्रोताओं की उपस्थिति में किशोर दा को स्वरांजलि दी गई अंत में समस्त कलाकारों द्वारा किशोर दा कभी अलविदा ना कहना सामूहिक गान कर समापन किया गया। संचालन सुनील निरंजनी व आभार प्रदर्शन भुवनेश पंडित, विशाल कुमार वर्मा ने किया। जिला प्रशासन रतलाम पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के अभिनव प्रयासों से नगर की समस्त संगीत घरानों को एक मंच पर लाने का अभिनव प्रयास अपनी विशेष पहचान के साथ ही स्वर लहरों से गुंजायमान हो रहा।



