कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने की विभागीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
भोपाल। मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में आज किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की समीक्षा बैठक कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में मंत्री श्री कंसाना ने पूर्व में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक के दौरान ‘भावांतर योजना’ की प्रगति पर चर्चा की गई तथा किसानों के हित में योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के उपाय सुझाए गए। इसके साथ ही फार्म हाउसों के विकास तथा बीज निगम की कार्यप्रणाली पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
कृषि मंत्री श्री कंसाना ने अधिकारियों से कहा कि किसानों के कल्याण से जुड़ी सभी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाए, ताकि प्रदेश के कृषकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।



