कृभको द्वारा समिति अंगीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
खरगोन l समिति अंगीकरण कार्यक्रम का आयोजन आज कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड खरगोन द्वारा सेवा सहकारी समिति कसरावद जिला खरगोन में किया गया| जिसके मुख्य अतिथि श्रीमान आर.आर भट ( सहकारिता निरीक्षक कसरावद ), विशेष अतिथि श्री राज बाबू कुमार (क्षेत्रीय प्रबंधक कृभको इंदौर ), एवं श्री मांगीलाल पाटीदार पूर्व समिति अध्यक्ष , कृभको आम सभा सदस्य श्री रामकृष्ण पाटीदार , के अलाव 100 से अधिक प्रगतिशील किसान कार्यक्रम में उपस्थित रहे|
कार्यक्रम की शुरुआत मे आशीष करोड़ा क्षेत्रीय प्रतिनिधि खरगोन द्वारा सभी अथितियों का फूल माल के साथ स्वागत कराया गया , एवं कृभको एवं कृभको उत्पादों की जानकारी साझा की गई |
श्री राज बाबू कुमार (क्षेत्रीय प्रबंधक कृभको इंदौर )जी द्वारा कृभको माइकोराइज़ा एवं कृभको सिवारिका आदि विषयों पर जानकारी साझा की, एवं कैसे माइकोराइज़ा मृदा मे जा कर पोंधे की जड़ तंत्र के साथ किस तरह कार्य करता है , एवं सिवारिका की बोयों स्टीमुलेसन तकनीक के बारे मे बताया |
श्रीमान आर आर भट जी द्वारा कृभको के मृदा सुधारक उत्पादों PDM, एवं काम्पोस्ट के अधिक से अधिक उपयोग पर एवं कंपोस्ट को कृभको जैव तरल उर्वरक के साथ मिलाकर उपयोग करने की विधि पर चर्चा की l
कृभको आम सभा सदस्य श्री रामकृष्ण पाटीदार ,के द्वारा कृभको की कार्यशैली एवं सहयोग के लिए,एवं कृभको समिति अंगीकरण के माध्यम से प्रदत वाटर कुलर के लिए लिए कृभको प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया l
कार्यक्रम का आभार आशीष करोड़ा क्षेत्रीय प्रतिनिधि खरगोन के द्वारा माना गया l



