ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न के निधन के चार साल बाद उनके बेटे जैक्सन ने दावा किया है कि इस दिग्गज स्पिनर की मौत संभवतः कोविड के उन तीन या चार टीकों के कारण हुई थी, जो उन्हें ‘काम करने के लिए मजबूरन लेने पड़े थे।’ जैक्सन ने 'टू वर्ल्ड्स कोलाइड पॉडकास्ट' पर बात के दौरान अपने पिता की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को भी स्वीकार किया। वार्न का 2022 में थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उस समय उनकी उम्र 52 वर्ष थी।