कृभको द्वारा जबलपुर में किया गया विक्रेता संगोष्ठी का आयोजन
जबलपुर l
दिनांक 13.09.2025 को सुबह 12.00 बजे कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड जबलपुर द्वारा विक्रेता संगोष्ठी का आयोजन होटल कदम ट्री, जबलपुर में किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य . राजीव कुमार, उप महा प्रबंधक, कृभको, भोपाल, कार्यक्रम के विशेष अतिथि डा. एम के पालीवाल, पूर्व संयुक्त संचालक, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि विभाग, जबलपुर , श्री डी बी सिंह , सकारिता विकास प्रकोष्ठ, कृभको ,भोपाल ,
श्री अनूप मिश्रा , क्षेत्रीय अधिकारी , नोवानेसिस , इंदौर एवं कृभको के अधिकृत विक्रेता तथा उप विक्रेता बंधु उपस्थित रहे क्षेत्रीय प्रतिनिधि जबलपुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया
कृभको का परिचय डॉ राजीव कुमार, उप महा प्रवन्धक, कृभको, भोपाल द्वारा कृभको उत्पादों की जानकारी दी गई, एवं कृभको द्वारा समय समय पर नवीन उत्पादों को विपणन के क्षेत्र में किसानों की खेती को लाभ का धंधा बनाने हेतु लाए जा रहे है जिसमें चालू वर्ष में कृभको राइजोसुपर ( जो एक फंगस है) आज के फसल पद्धति को देखते हुए क्यों जरूरत है इस पर प्रकाश डाला
तथा साथ में कृभको कार्य प्रणाली वीडियो 🎥 फिल्म के माध्य से दिखाया गया
कृभको कार्यक्रम में उपस्थित श्री अनूप मिश्रा द्वारा कृभको के जैव उत्पाद राइजोसुपर से फसलों में होने वाले फायदे एवं दूसरे बाजार में उपलब्ध माइकोराइजा से अलग क्या क्या फायदे है इसकी स्लाइड के माध्यम से संपूर्ण जानकारी साझा करी
कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ एम के पालीवाल, पूर्व संयुक्त संचालक, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि विभाग, जबलपुर द्वारा भारत सरकार द्वारा देश में 1960 के दशक में अन्न की मांग को देखते हुए रासायनिक खादों के उपयोग को बढ़ावा दिया लेकिन अब देश में मृदा स्वास्थ और लगातार उत्पादन बने रहे इस पर जोर दिया जा रहा है जिसमें अब समय आ गया है कि रासायनिक खादों के साथ साथ जैविक खादों का उपयोग जारी है तथा इसी चरण में सरकार द्वारा ऐसे बैक्टीरिया एवं फंगस उपलब्ध है जो हमारी मृदा में जाकर फसलों के लिए उर्वरक उपयोग क्षमता एवं फसल उत्पादन वृद्धि में मदद करते है जिसका आज कृभको द्वारा उपलब्ध एन पी के कंसोर्टिया के बैक्टीरिया एवं राइजोसुपर फंगस के रूप में उपलब्ध है
मैं कृभको का भी धन्यवाद देना चाहूं गा कि कृभको द्वारा किसानों की जरूरत के हिसाब से उत्पादों का आप के माध्य से पहुंचाया जा रहा है
श्री डी बी सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ, कृभको द्वारा कृषकों के लिए सामाजिक एवं कृभको का कृषकों के आजीविका को सुद्रण बनावे हेतु चरण वध तरीके से से बदलाव पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार गौरव विश्नोई, कृभको, जबलपुर द्वारा किया गया । कार्यक्रम में 50 से अधिक जिला जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर के विक्रेता एवं उप विक्रेता बंधु उपस्थित रहे l


