कनाडा में स्थित हास्य कलाकार कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर एक बार फिर फायरिंग हुई है। फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लों द्वारा की गई है l ऐसा बताया जा रहा है। हास्य कलाकार कपिल शर्मा का कहना है कि वे और उनके परिवार डरने वालों में से नहीं है l एक ही महीने में यह दूसरी घटना है जब कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर फायरिंग हुई है। फायरिंग करने वालों का उद्देश्य यही होगा की कपिल शर्मा डरकर  कनाडा में स्थित अपना कैप्स कैफे बंद कर देंगे।