राजस्व मंत्री ने की सांसद खेल महोत्सव की गतिविधियों की समीक्षा
सीहोर l राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा द्वारा इछावर जनपद पंचायत सभाकक्ष में सांसद खेल महोत्सव-2025 के के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सांसद खेल महोत्सव के तहत 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक ग्राम, मंडल तथा जिला स्तर पर आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को महोत्सव के कैलेंडर के अनुसार सभी खेल गतिविधियां आयोजित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट (खेलो इंडिया) तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश़ द्वारा सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य युवा, दिव्यांग, वृद्धजनों सहित सभी प्रतिभागियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित एवं प्रेरित करना, ग्रामीण तथा शहरी स्तर पर खेल संस्कृति विकसित करना और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देना है। सांसद खेल महोत्सव के तहत पंचायत स्तर पर खो-खो, कबड्डी एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी प्रकार मंडल एवं जिला स्तर पर क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने इछावर के खेल मैदान की भी निरीक्षण किया। बैठक में श्री जगदीश पटेल, एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल, सुश्री रूषाली पोरस, तहसीलदार डॉ अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।



