जैविक उत्पादों से प्राकृतिक दवाईयों के निर्माण की दी गई जानकारी
बालाघाट l लालबर्रा विकासखंड के ग्राम मुरझड में 13 अगस्त को प्राकृतिक खेती योजना अन्तर्गत बीआरसी केन्द्र पर मॉ गौरी जैविक उत्पाद समूह की दीदीयो द्वारा जीवाम्रत, नीमास्त्र, दशपर्णी, अर्क जैसी प्राकृतिक दवाइयों का निर्माण किया गया। इस दौरान बताया गया कि किस तरह से जैविक उत्पादो का उपयोग कर प्राकृतिक खेती और भी सरल व सहज हो जाती है। इस दौरान विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक लालबर्रा सतीश हेड़ाऊ, सहायक तकनीकी प्रबंधक दिशा खोब्रागड़े, माँ गौरी जैविक उत्पाद समूह की अध्यक्ष श्रीमती शारदा नगपुरे, सचिव श्रीमती यमुना बिरनवार, कोषाध्यक्ष श्रीमती हेमा कान्तोड़े एवं समूह के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।



