सिंगरौली बैंक ऑफ महाराष्ट्रा में लूट के मुख्य मास्टरमाइंड कमलेश कुमार को सिंगरौली पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय ने 8 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है पुलिस मामले की गहनता से जांच कर सके इसके लिए रिमाड की मांग की गई थी आपको बता दे की सिंगरौली जिले में बैंक आफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई थी शहर में हड़कंप मच गया था जहां पर लुटेरे ने रिवाल्वर के दम पर 6 करोड़ से अधिक की सोना तो 20 लाख रुपए नगद लूट कर फरार हो गए थे लूट का मुख्य मास्टरमाइंड कमलेश कुमार को आरपीएफ ने सिंगरौली पटना एक्सप्रेस ट्रेन से डेहरी ऑन सोन  रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर सिंगरौली पुलिस को सौप था आपको बता दे कि अभी भी बैंक का महाराष्ट्र के लूट के तीन आरोपी फरार हैं और सिंगरौली पुलिस के कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खडे़ हो रहे हैं l