देर रात हाईवे पर युवकों से लूट करने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त में
रीवा। मनगवां थाना पुलिस ने हाईवे पर देर रात वीडियो शूटिंग कर लौट रहे युवकों से लूट करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जाता है कि जिस जगह पर बदमाशों ने लूट वारदात घटना को अंजाम दिया था वह एरिया ब्लाइंडेड था। पुलिस के पास बदमाशों तक पहुंचने के लिए काफी मुश्किलें चुनौती थी! थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, दो महंगे कैमरे, नकली पिस्टल समेत करीब 3 लाख 25 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।


