पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग के दौरान आसनसोल दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर कथित तौर पर पथराव की घटना सामने आई है। यह घटना रहमत नगर इलाके में हुई, जिसमें गाड़ी के शीशे टूट गए। इसके बाद अग्निमित्रा पॉल ने हिरापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की जा रही है।वहीं पश्चिम बंगाल के कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु सरकार ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी और हमले के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पोलिंग एजेंट्स को 8-10 बूथों से जबरन बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन उन्होंने खुद हस्तक्षेप कर उन्हें वापस अंदर जाने दिलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह बूथ नंबर 24 पर स्थिति देखने पहुंचे, तो उन पर और उनकी टीम पर हमला किया गया, ताकि डर का माहौल बनाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बल मौजूद थे, लेकिन उस समय उनके साथ सिर्फ उनका बॉडीगार्ड था। सुवेंदु सरकार ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं और इसी डर के कारण टीएमसी के लोग इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं।