मुरैना/चंबल महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड जो राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एस.आर.एल.एम.) के अंतर्गत गठित एक महिला आधारित संस्था है। जिसने रबी सीजन 2025 के दौरान महिला किसानों से 552.06 मीट्रिक टन गेहूं एवं 241.8 मीट्रिक टन सरसों बीज की सफलतापूर्वक खरीदी कर एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। गेहूं व सरसों खरीदी से समूह की महिलायें आत्मनिर्भर बन रहीं है। महिला नेतृत्व में 79 खरीदी केंद्रों का संचालन कंपनी द्वारा संचालित 79 खरीदी केंद्रों का संचालन स्वयं सहायता समूहों (एस.एच.जी.एस.) से जुड़ी महिलाओं द्वारा किया गया। खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया गया। खरीदी का सारांश 552.06 मीट्रिक टन गेहूं, जिसकी अनुमानित लागत 1.18 करोड़ रूपये खरीदी पूर्ण। 241.8 मीट्रिक टन सरसों बीज, जिसकी अनुमानित लागत 1.42 करोड़ रूपये खरीदी पूर्ण। सकारात्मक प्रभाव यह पहल महिला किसानों को सीधे बाजार से जोड़ते हुए बेहतर मूल्य, स्थानीय स्तर पर बिक्री सुविधा और आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रदान करती है। साथ ही यह मॉडल महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक सफल उदाहरण है। भविष्य की योजना आगामी खरीफ सत्र में कंपनी का लक्ष्य है, 3000 मीट्रिक टन बाजरा की खरीदी। यह खरीदी 4000 से अधिक महिला किसानों से की जाएगी, जिससे और अधिक परिवारों को आय का सीधा लाभ प्राप्त होगा। संकल्प चंबल महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिला किसानों को संगठित कर उन्हें कृषि आधारित व्यवसायों में भागीदार और सक्षम बनाया जाए।