मां के सामने 5 साल के बच्चे का सिर धड़ से अलग किया, लोगों ने हत्यारे को पीट-पीट कर मार डाला
कुक्षी के ग्राम आली से एक दुखद खबर सामने आई है l यहां एक व्यक्ति ने 5 साल के मासूम का सर काट कर धड़ से अलग कर दिया, वह भी उसकी मां के सामने दरअसल ग्राम आली में कालू सिंह अपनी पत्नी सोना सिंह और पांच वर्षीय बेटे विकास के साथ रहते हैं l सुबह करीब 10:00 बजे के आसपास अलीराजपुर के जोबट का रहने वाला महेश अपनी बाइक से घूमते हुए आया और उसने कालू सिंह के घर में टंगा हथियार निकाल कर बच्चे पर वार करना शुरू कर दिया l बच्चे का सर काट कर धड़ से अलग कर दिया l सोना बाई के चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए और उन्होंने महेश को रस्सी से बांधकर जमकर पीटा l पुलिस आई उसे छुड़ाकर अस्पताल ले गई ,जहां डॉक्टरों ने उन्हें उसे मृत घोषित कर दिया l पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई हो सकेगी l लोगों का कहना है कि यह युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और अलीराजपुर जिले के जोबट का रहने वाला है l यह पिछले चार दिन से बाइक से गांव के आसपास घूम रहा था विकास की मां ने भी इस बात की पुष्टि की है कि इसे बाइक से आते-जाते देखा है जबकि उस युवक की कालू सिंह के परिवार से ना तो कोई जान पहचान थी और ना ही कोई रंजिश l


