भोपाल। प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच का आज सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थी। उन्होंने आज सुबह तड़के 97 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर छा गई है। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1925 में उत्तरप्रदेश के खुर्जा जिले में हुआ था। वे मध्यप्रदेश सरकार में 1991 से 1992 में मुख्य सचिव के पद पर रही हैं।